फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SWAYAM Jan 2025 admit card Out for May 17-18 exams; download link here

SWAYAM Jan 2025: 17-18 मई की परीक्षाओं के लिए स्वयं जनवरी सत्र का प्रवेश पत्र जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Wed, 14 May 2025 02:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 14 May 2025 02:19 PM IST
सार

SWAYAM Jan 2025 Admit Card Out: एनटीए ने 17 और 18 मई को होने वाली स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SWAYAM Jan 2025 admit card Out for May 17-18 exams; download link here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

SWAYAM Jan 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षा के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 मई को आयोजित की जाएंगी, जिनकी अवधि तीन घंटे की होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें मौजूद डेटा में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं । उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/swayam/ पर विजिट करते रहने की भी सलाह दी जाती है ।"

इन बातों का रखें ख्याल

  • एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अभी अस्थायी रूप से दिया गया है। यह तभी मान्य होगा जब आप सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हों।
  • यह डाक से नहीं भेजा जाएगा, आपको खुद वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
  • एडमिट कार्ड को फाड़ें नहीं और उस पर कुछ भी लिखें या बदलें नहीं।
  • एडमिट कार्ड मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपकी योग्यता पक्की मान ली गई है। दस्तावेज जांच के बाद ही यह तय होगा।
  • एडमिट कार्ड को भविष्य के लिए संभाल कर रखें, यह आगे भी काम आ सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam/ पर जाएं
  • अब होमपेज पर SWAYAM जनवरी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed