SWAYAM Exam 2022: जनवरी सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि आगे बढ़ी, परीक्षा तिथियों का भी हुआ एलान
SWAYAM Exam 2022 Registration : जिन उम्मीदवारों ने स्वयं प्लेटफॉर्म पर सीईसी, इग्नू, एलएलएम बी, एनआईटीटीटीआर, एआईसीटीई द्वारा प्रस्तावित जनवरी 2022 सेमेस्टर कार्यक्रमों के लिए नामांकन किया है, वे 12 अगस्त, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SWAYAM January 2022 Semester Exam Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (WAYAM) जनवरी 2022 सेमेस्टर के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने स्वयं प्लेटफॉर्म पर सीईसी, इग्नू, एलएलएम बी, एनआईटीटीटीआर, एआईसीटीई द्वारा प्रस्तावित जनवरी 2022 सेमेस्टर कार्यक्रमों के लिए नामांकन किया है, वे 12 अगस्त, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले जनवरी 2022 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त थी। इसके साथ ही एनटीए ने SWAYAM पाठ्यक्रमों के जनवरी 2022 सत्र की परीक्षा तिथि की भी घोषणा की है।
दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी परीक्षा
SWAYAM पोर्टल पर विभिन्न विषयों के ऑनलाइन प्रमाणित पाठ्यक्रम संचालित करता है, जिसके लिए हर सेमेस्टर में कंप्यूटर आधारित मोड या हाइब्रिड मोड यानी पेन-पेपर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है। SWAYAM पाठ्यक्रमों के लिए जनवरी 2022 सेमेस्टर की परीक्षा 29 अगस्त और 30 अगस्त, 2022 को देश भर के 94 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए सत्र वार परीक्षा की सूची एनटीए की वेबसाइट - swayam.nta.ac.in पर उपलब्ध है।
पाठ्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान के बाद नहीं बदला जाएगा
एनटीए ने एक बयान में कहा कि यदि उम्मीदवार ने एक ही पाली में पड़ने वाले एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन किया है, तो उसे चुनाव करना होगा कि वह किस पाठ्यक्रम की परीक्षा देना चाहता है। ध्यान दें कि उम्मीदवार एक पाली में केवल एक ही पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा में उपस्थित हो सकेंगे। एक बार जब आप परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का चयन करते हैं और शुल्क का भुगतान करते हैं, तो इसे बदला नहीं जा सकता है।
SWAYAM जनवरी सेमेस्टर परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
-
जनवरी 2022 सत्र परीक्षा ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि : 06 जुलाई, 2022 -
परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अगस्त, 2022 -
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 अगस्त, 2022 -
परीक्षा आवेदन फॉर्म में सुधार विंडो 13 अगस्त, 2022 -
जनवरी सत्र 2022 सेमेस्टर परीक्षा की तारीख : 29-30 अगस्त, 2022
SWAYAM जनवरी सेमेस्टर परीक्षा में ऐसे करें पंजीकरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - swayam.nta.ac.in पर जाएं। -
इसके बाद 'स्वयं पाठ्यक्रम जनवरी 2022 सेमेस्टर परीक्षा पंजीकरण के लिए लॉगिन' पर क्लिक करें। -
अपना लॉगिन खाता बनाने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें। -
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और भुगतान प्रक्रिया को पूरा करें। -
अब फॉर्म जमा करें और रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X