फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Surat civic school principal arrested for 'sexually harassing' 14 year old student

Gujarat: सूरत में छात्र के उत्पीड़न का आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 31 Jul 2022 04:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 04:24 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी के अनुसार व्यास के खिलाफ पूना पुलिस थाने में 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Surat civic school principal arrested for 'sexually harassing' 14 year old student
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर में छात्र से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी कि शहर के नगरपालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक को एक किशोर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाध्यापक को इससे पहले अधिकारियों की शिकायत के बाद उसके पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

आठवीं का है छात्र

इस मामले का पीड़ित 14 वर्षीय छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। शिकायत में आरोपी व्यास पर अपनी मौजूदगी में छात्र को प्रताड़ित करने देने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें छात्र के कपड़े उतारकर उसे प्रताड़ित करते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी के अनुसार व्यास के खिलाफ पूना पुलिस थाने में 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार की रात ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह शिकायत दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। 

विज्ञापन

क्या है आरोप?

पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार छात्र के कपड़े उतार कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर लड़के के उत्पीड़न की रिकॉर्डिंग की अनुमति दी थी। वहां खड़े अन्य छात्र उसका मजाक उड़ा रहे थे। वीडियो के आधार पर पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद व्यास को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद स्कूल के एक कर्मचारी ने नगर निगम स्कूल बोर्ड द्वारा की गई जांच के आधार पर व्यास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद प्रिंसिपल को निलंबित करने से पहले दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed