फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme Court to Centre: Allow girls to take Rashtriya Indian Military College RIMC entrance exam

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज: अब महिलाएं भी दे सकेंगी प्रवेश परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए निर्देश

Thu, 07 Oct 2021 03:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 07 Oct 2021 03:30 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की प्रवेश परीक्षा में लड़कियों को शामिल होने की अनुमति देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Supreme Court to Centre: Allow girls to take Rashtriya Indian Military College RIMC entrance exam
RIMC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) की प्रवेश परीक्षा देने के लिए लड़कियों को अनुमति देना का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत का यह निर्देश तब आया जब केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दिए गए एक हलफनामे में कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था कर रहा है कि महिलाओं को आरआईएमसी और राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (आरएमएस) जैसे अन्य प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों में भर्ती कराया जाए।

विज्ञापन
इससे पहले, सरकार को इस साल ही एनडीए में महिलाओं को शामिल करने के लिए कदम उठाने का निर्देश देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी से कहा था कि सरकार को इन दोनों संस्थानों में महिलाओं के प्रवेश से संबंधित मुद्दे को भी सुलझाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2022 में होगी प्रवेश परीक्षा
इससे पहले केंद्र ने महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल करने का फैसला किया था। संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी 8 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। वहीं राष्ट्रीय  इंडियन मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश अगले आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मिलेगा। हलफनामे के अनुसार पहले चरण में आरआईएमसी की सेवन क्षमता 250 से बढ़ाकर 300 की जाएगी। इस प्रक्रिया में हर छह महीने में पांच लड़कियों को शामिल करना होगा। RIMC के लिए प्रवेश परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में रक्षा मंत्रालय का हलफनामा: महत्वपूर्ण बिंदु

  • अब से लड़कियों को देश भर में मौजूद सैन्य कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ने की अनुमति है।
  • छात्राओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया अगले साल या अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी।
  • अब तक, ये संस्थान पूरी तरह से लड़कों के प्रतिष्ठान थे, और लड़कियों को प्रवेश लेने से मना कर दिया गया था।
  • आरआईएमसी छह महीने में 5 लड़कियों और छह महीने में 10 लड़कियों को क्रमशः चरण 1 और चरण 2 में शामिल करेगा।

आरआईएमसी के दूसरे चरण में प्रवेश, छह महीने में 10 लड़कियों को शामिल करने के साथ सेवन क्षमता 300 से 350 सीटों तक बढ़ जाएगी। अंतिम विस्तार वर्ष 2027 में होगा। 2027 तक आरआईएमसी में 250 लड़कों और 100 लड़कियों रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed