{"_id":"6132101f8ebc3e59cd6c9b76","slug":"supreme-court-puts-interim-stay-on-kerala-class-11-exams-amid-rising-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Plus One Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना के कारण 11वीं की परीक्षा पर लगाई अंतरिम रोक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala Plus One Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना के कारण 11वीं की परीक्षा पर लगाई अंतरिम रोक
Fri, 03 Sep 2021 05:38 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:38 PM IST
सार
Kerala Plus One Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार द्वारा राज्य में कक्षा 11वीं की परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में परीक्षाओं को लेकर सुनवाई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala Class 11 exams: सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार द्वारा राज्य में कक्षा 11वीं की परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार, 03 सितंबर, 2021 को केरल सरकार के 11वीं या प्लस वन परीक्षा 06 सितंबर से आयोजित करने के फैसले पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। सरकार के निर्णय पर रोक लगाने का निर्णय राज्य भर में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि यह देखते हुए कि केरल में देश में सबसे अच्छा चिकित्सा ढांचा है, फिर भी कोविड मामलों को काबू करने में असमर्थ है, इसलिए कम उम्र के बच्चों को जोखिम के संपर्क में नहीं लाया जा सकता है। न्यायमूर्ति खानविलकर की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, केरल में स्थिति चिंताजनक है। यह देश के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है, जिसमें कोरोना के लगभग 35,000 दैनिक मामले हैं। ऐसे में किशोर उम्र के बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के छात्रों को परीक्षा केंद्रों में एक साथ मिलाने की सरकार द्वारा दी गई अनुमति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि संभव है कि इस फैसले का परिणाम कोविड-19 के सुपर स्प्रेडर के तौर पर सामने आएं। अगर, ये बच्चे संक्रमण की चपेट में आएंगे और सुपर स्प्रेडर बन जाएंगे। ऐसे में रिस्क नहीं ली जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, केरल ने 06 सितंबर से केरल प्लस वन की परीक्षाएं निर्धारित की थीं। केरल प्लस वन यानी 11वीं की परीक्षाएं 06 सितंबर को समाजशास्त्र, एंथोप्रोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक सेवा प्रौद्योगिकी (पुरानी) और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स के साथ शुरू होंगी और गृह विज्ञान, गांधीवादी अध्ययन, दर्शनशास्त्र, पत्रकारिता, कंप्यूटर विज्ञान और सांख्यिकी सहित अन्य विषयों के साथ 16 सितंबर को समाप्त होंगी।
कमेंट
कमेंट X