NEET PG 2022: सुप्रीम कोर्ट ने एनएमसी को दी मेडिकल दाखिले की तारीख बढ़ाने की अनुमति, 25 नवंबर तक आवेदन
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 25 नवंबर, 2022 तक प्रवेश प्रक्रिया बढ़ाने की अनुमति दी है। हाल ही में, NEET PG 2022 कट-ऑफ भी कम कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएमसी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कोविड महामारी और निरंतर लॉकडाउन के कारण शैक्षणिक वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए काउंसलिंग में देरी हुई। जिसकी वजह से शैक्षणिक वर्ष शुरू होने में भी देरी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2022 कट-ऑफ को संशोधित किया है। सभी श्रेणियों के लिए क्वालीफाइंग प्रतिशत को कम कर दिया गया है। यह NEET MDS 2022 की कट-ऑफ को कम करने के कुछ दिनों बाद आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आज संशोधित कट-ऑफ स्कोर जारी किया है। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक किया जा सकता है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग प्रतिशत को 50 से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि सामान्य श्रेणी (पीडब्ल्यूडी-सामान्य) में दिव्यांगों के लिए यह 45 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत हो गया है, और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 15 प्रतिशत है। पहले 800 में से कट-ऑफ स्कोर 275 था, जिसे घटाकर 201 कर दिया गया है।
नीट पीजी 2022 की रैंक में कोई बदलाव नहीं
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीट-पीजी 2022 सूचना बुलेटिन में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारी विशुद्ध रूप से अनंतिम विषय है। जिसमें कहा गया है कि एक जून, 2022 को जारी नीट पीजी 2022 की रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नीट पीजी परीक्षा का परिणाम एक जून, 2022 को घोषित किया गया था।
कमेंट
कमेंट X