फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of twin brothers of bangalore

इन जुड़वा भाइयों के कदम चूमती है जुडवा किस्मत

Wed, 03 Jun 2015 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
success story of twin brothers of bangalore

अगर मेहनत एक जैसी हो तो किस्मत भी एक जैसा व्यवहार करती है और इस बात की मिसाल बन गए हैं कुरियन बंधु। दोनों जुड़वा हैं और दोनों ने जिंदगी में एक जैसा संघर्ष किया।

विज्ञापन


किस्मत देखिए कि आज दोनों एक साथ एक जैसे मुकाम पर सफलता का स्वाद चख रहे हैं। जार्ज कुरियन और थॉमस कुरियन ये दो जुड़वां भाई हैं और अपने एक जैसे संघर्ष की बदौलत दोनों भाई आज विश्व की जानी मानी कंपनियों में सीईओ के पद पर बैठे हैं।
विज्ञापन


एक भाई ओरेकल में प्रेसिडेंट है और दूसरा नेटएप का सीईओ। कुरियन भाई केरल के कोट्टायम में पले-बढ़े हैं।

दोनों ही बैंगलोर मे एक साथ पले-बढ़े, दोनों ने ही एक साथ सेंट जोसफ हाई स्कूल में एक साथ दाखिला लिया। दोनों साथ साथ पढ़े और एक ही समय पर एक साथ आईआईटी मद्रास में दाखिला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मद्रास आईआईटी छोड़ एक साथ अमेरिका पढ़ने पह‌ुंचे

success story of twin brothers of bangalore

मद्रास आईआईटी छोड़ी साथ साथ ये भी संयोग रहा कि दोनों ही भाइयों ने अचानक छह माह के भीतर मद्रास आईआईटी को अलविदा कह दिया।

संयोग ये रहा कि थॉमस और जार्ज दोनों को ही एक साथ अमेरिका की एक ही यूनिवर्सिटी (प्रिंसटन यूनिवर्सिटी) में पढ़ने का मौका मिला। दोनों ने मद्रास आईआईटी छोड़ी और साथ साथ वहां पढ़ने पह‌ुंच गए।

कुरियन भाईयों के साथ काम कर चुके वरुण चंद्रन का कहना है कि प्रिंसटन युनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के दौरान थॉमस ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुऐशन किया।

जहां थॉमस सबसे ज्यादा नंबरों के साथ टॉपर रहें, वहीं उनके भाई जार्ज दुसरे स्थान पर रहे।

कुरियन भाइयों का कोर्पोरेट में काफी शानदार कैरियर है

success story of twin brothers of bangalore

कॉरपोरेट में शानदार कैरियर पढ़ाई लिखाई में सफलता का ये सिलसिला कॉरपोरेट कैरियर तक साथ चला। कुरियन भाइयों का कोर्पोरेट मे काफी शानदार कैरियर रहा है।

थॉमस ओरेकल के दुसरे सबसे महत्वपूर्ण पद पर है तो वहीं जार्ज नेटऐप के सीईओ बन चुके हैं।

जार्ज कुरियन जहां आज अमेरिका की छः बिलियन डॉलर की विशाल कम्प्यूटर स्टोरेज और मैनेजमेंट कम्पनी के साथ जुड़े है। तो थॉमस भी ओरेकल के प्रेसीडेंट के पद पर आ चुके हैं। इस तरह दोनो ही भाई का सफर यहां भी साथ ही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed