फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of karsanbhai patel the owner of nirma

करसन भाई की सोच ने बनाया अरबपति, पढ़ें सफलता की कहानी

Thu, 17 Mar 2016 06:22 PM IST
Updated Thu, 17 Mar 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
success story of karsanbhai patel  the owner of nirma
karsanbhai patel

एक ऐसा उद्योगपति जिनका बचपन गरीबी में बीता और कोई खास डिग्री भी नहीं ले पाई, वह अपनी सोच और मेहनत से आज ऐसी बुलंदी पर हैं कि लोग उनका नाम लेते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन


नाम है करसन भाई पटेल। इन्होंने 1969 में वाशिंग पाउडर 'निरमा' शुरू किया। निरमा को इन्होंने लोगों से इस कदर जोड़ा कि लोग आज भी जनरल स्‍टोर में निरमा मांगने लगते हैं। बताया जा रहा है कि जब करसन भाई ने निरमा नाम से वॉशिंग पाउडर का कारोबार तब शुरू किया जब इस धंधे में उतरने के बारे में कोई सोच भी नहीं रहा था।
विज्ञापन


उस वक्त कुछ गिनी चुनी ही विदेशी कंपनियां थी जो डिटर्जेंट का काम कर रही थीं। लेकिन उन्होंने चंद रुपयों से यह काम कैसे शुरू किया और निरमा को कैसे एक ब्रांड बनाया यह कहानी भी प्रभावित करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर बेचने वाले बने अरबों के मालिक

success story of karsanbhai patel  the owner of nirma

अहमदाबाद के रहने वाले करसन भाई अपने घर के अहाते में ही निरमा पाउडर बनाने की शुरुआत की। यह काम तब कोई कंपनी नहीं बल्कि एक आदमी कर रहा था तो तो माल तैयार होने के बाद इसे बेचने की दिक्कत थी।

करसन भाई ने हिम्मत की और खुद ही अपना माल लेकर लोगों के घर-घर पहुंचाने लगे। उनके माल की लोकप्रियता कैसे बढ़े इसलिए उन्होंने एक तरकीब निकाली। तरकीब यह थी कि वह अब निरमा के हर पैकेट पर कपड़े साफ न होने पर पैसे वापस करने की गारंटी देने लगे।

इसका फायदा हुआ यह लोगों में इनके पाउडर के प्रति भरोसा बढ़ गया और फिर लोग आसानी से इनके माल को खरीदने लगे। इतना ही नहीं उनका माल और तेजी से बिके इसके लिए उन्होंने बेहद कम कीमत पर ही अपना पाउडर बेचते।

जब सबसे सस्ता वाशिंग पाउडर 13 रुपए प्रति किलो था तब ये अपना पाउडर तीन रुपए प्रति किलो ही बेचा। जैसा कि लोगों की चाह होती है कि उन्हें सस्ती और सबसे अच्छी चीज मिले और करसन भाई का फार्मूला इस चाहत में फिट बैठ गया। अब करसन भाई पटेल का धंधा निकला और एक दिन ऐसा आया जब निरमा देश का जाना पहचाना ब्रांड बन गया।

आज करसन भाई की कंपनी में करबी 14 हजार कर्मचारी हैं। 2004 के आंकड़ों के अनुसार, निरमा कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा है जो अब 100 करोड़ डॉलर हो गया होगा।

फोर्ब्स के ‌के अनुसार, एक साल में आठ लाख टन निरमा डिटर्जेंट बिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed