{"_id":"5e7ea2348ebc3e6fa571d592","slug":"study-will-continue-from-home-even-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में भी घर से जारी रहेगी पढ़ाई, दिल्ली विश्वविद्यालय ने उपलब्ध कराया विकल्प","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लॉक डाउन में भी घर से जारी रहेगी पढ़ाई, दिल्ली विश्वविद्यालय ने उपलब्ध कराया विकल्प
Sat, 28 Mar 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण 21 दिन का लॉक डाउन है और सभी विश्वविद्यालय बंद हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में अप्रैल के अंत में परीक्षाएं शुरू होती हैं। नियमित कक्षाएं नहीं लगने के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में डीयू ने छात्रों को घर बैठे ही पढ़ने का विकल्प उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
डीयू ने यूजी-पीजी व रिसर्च के छात्रों के लिए 10 लिंक उपलब्ध कराए हैं। इनके माध्यम से वह घर बैठे ही पढ़ाई कर सकते हैं। ईजी पाठशाला http://epgp.inflibnet.ac.in/ एक ऐसा लिंक है जिस पर ई-अध्ययन की सुविधा है। इस पर पीजी के छात्रों के लिए 700 से अधिक ई-बुक्स हैं। इसके अलावा वीडियो कंटेंट भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
ईजी पाठशाला पर मूक (मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) https://swayam.gov.in/ भी हैं, इसके माध्यम से भी पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट स्तर) के छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इसी तरह ईजी पाठशाला पर ई-पाठ्य की भी सुविधा है। इसके माध्यम से पत्राचार व नियमित कॉलेज जाने वालों के लिए कंटेंट उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके अलावा छात्र स्वयं प्रभा https://www.swayamprabha.gov.in/ के माध्यम से टीवी पर डिजिटल कोर्सेज से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा ई-शोध सिंधु https://ess.inflibnet.ac.in/ पर 31 लाख से भी अधिक पुस्तकें हैं, जिनसे छात्र पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा वर्चुअल लैब की सुविधा भी लिंक http://vlab.co.in/ के माध्यम से दी गई है।
डीयू ने इन सभी लिंक को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। जहां से छात्र इन्हें एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा जो अन्य लिंक उपलब्ध कराए गए हैं उनमें ई-यंत्रा https://www.e-yantra.org/, स्पोकन ट्यूटोरियल https://spoken-tutorial.org/, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया https://ndl.iitkgp.ac.in/ शामिल है।
कमेंट
कमेंट X