फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students will learn tricks of health civic values from comic Education Ministry launch Let's Move Forward

UNESCO: कॉमिक से स्वास्थ्य नागरिक मूल्यों के गुर सीखेंगे छात्र, शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च की लेट्स मूव फॉरवर्ड

Wed, 30 Aug 2023 05:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2023 05:31 AM IST
सार

आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन के पूरक के रूप में इंटरैक्टिव और शैक्षिक उपकरण के रूप में डिजाइन किया गया है। बुक का विमोचन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

विज्ञापन
Students will learn tricks of health civic values from comic Education Ministry launch Let's Move Forward
Dharmendra Pradhan, Education Minister - फोटो : Social Media

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय और यूनेस्को ने मंगलवार को देश भर में स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाने के उद्देश्य से एक कॉमिक बुक 'लेट्स मूव फॉरवर्ड' लॉन्च की। इसमें स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, आपसी संबंधों, नागरिक मूल्य, लैंगिक समानता, पोषण, स्वच्छता, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम, स्वस्थ जीवन शैली जैसे विषयों की शृंखलाओं को मनोरंजक आख्यानों और दिलचस्प पात्रों के माध्यम से विस्तृत रूप से कवर किया गया है।

विज्ञापन

इसे आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन के पूरक के रूप में इंटरैक्टिव और शैक्षिक उपकरण के रूप में डिजाइन किया गया है। बुक का विमोचन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के कौशल भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, नीति निर्माताओं, शिक्षा मंत्रालय के तहत संस्थानों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

एनसीईआरटी और यूनेस्को की ओर से संयुक्त रूप से विकसित कॉमिक बुक में बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उपायों को आकर्षक और प्रासंगिक प्रारूप में पेश किया गया है। यह स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए एक उपयोगी संसाधन के रूप में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed