New Delhi: छात्रों को लगेगा टिटनेस और डिप्थीरिया का टीका; टीकाकरण के लिए अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक
New Delhi: दिल्ली के सरकारी से लेकर निजी स्कूलों के पात्र छात्रों को टिटनेस और डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा। यह टीका 10 और 16 वर्ष की आयु के केवल उन छात्रों को लगेगा जिनको अभी तक टीका नहीं लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
New Delhi: राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत दिल्ली के सरकारी से लेकर निजी स्कूलों के पात्र छात्रों को टिटनेस और डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में शिविर लगेंगे। टीकाकरण को लेकर शिक्षा निदेशालय को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है।
विभाग निदेशालय के सहयोग से पात्र छात्रों को माता-पिता की सहमति से टीकाकरण सुनिश्चित करेगा। इस संबंध में निदेशालय की स्कूल शाखा (स्वास्थ्य) ने सर्कुलर जारी किया है।
10 से 16 वर्ष की आयु वाले छात्रों को लगेगा टीका
यह टीका 10 और 16 वर्ष की आयु के केवल उन छात्रों को लगेगा जिनको अभी तक टीका नहीं लगा है। इसके लिए पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाएगी। टीकाकरण के लिए माता-पिता की लिखित सहमति जरूरी होगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के संबंध में जागरूक किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिला उप शिक्षा निदेशकों को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
स्कूलों में टीकाकरण सत्र का होगा आयोजन
स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित और संचालित करने में मदद के लिए शिक्षकों को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल समय के दौरान टीकाकरण सत्र आयोजित करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समन्वय करना होगा।
छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण सत्र की तारीख और समय के बारे में सूचित किया जाएगा। टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक छात्रों को निगरानी के लिए एक स्थान/कमरे में रखा जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र टीकाकरण के दिन नाश्ता करके स्कूल आएं।
कमेंट
कमेंट X