पुडुचेरी: पहली से लेकर 9वीं कक्षा तक के छात्र बिना परीक्षा के ही पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी में पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया है। सूबे के शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया है। सभी विद्यार्थियों को 'ऑल पास' घोषित कर दिया गया है। दरअसल, सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा लिए ही पास घोषित कर दिया है और अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है।
इसे भी पढ़ें-बदलाव : चुनाव के कारण आगे खिसकी यह बड़ी परीक्षा, एनटीए ने जारी की नई तारीख
Puducherry Directorate of School Education declares "All Pass" for all students of std 1-9 in view of #COVID19. However, stress free assessment will be conducted for one day in last week of March. Schools will function till March 31 for classes 1-9 & summer vacation from April 1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 15, 2021
इसे भी पढ़ें-मुंबई पुलिस : क्यों चर्चा में है सचिन वाजे, ये हैं 3 बड़े एनकाउंटर स्पेशलिस्ट
सूबे में पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक खुलेंगे और उसके बाद 1 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी। पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के स्कूल हफ्ते में पांच दिन खुल रहे हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित किया गया है। सूबे की सरकार का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक दिन 'तनाव-मुक्त मूल्यांकन' किया जाएगा। सूबे के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 14 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 40,044 हो गई है। वहीं, सूबे में 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले तक किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X