फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस : क्यों चर्चा में है सचिन वाजे, ये हैं 3 बड़े एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

Mon, 15 Mar 2021 02:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 15 Mar 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police : Know why Sachin Vaze is in Limelight, These are 5 Encounter Specialist
3 Mumbai Encounter Specialist - फोटो : सोशल मीडिया

उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी कार मिली थी। उसके बाद आतंकी एंगल से इस पूरे मामले की जांच की गई। लेकिन मुंबई पुलिस ने इसमें आतंकी एंगल होने से इनकार कर दिया। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में यह जांच एनआईए को सौंपी गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे काे 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 

यह पहला मामला नहीं है जब मुंबई पुलिस सुर्खियां बटोर रही है। इससे पहले भी कभी सबसे जल्दी केस सुलझाने के नाम पर तो कभी एनकाउंटर के नाम पर मुंबई पुलिस सुर्खियों में रही है। आज हम आपको मुंबई के ऐसे ही 3 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका नाम सुनकर पढ़िए...

मुंबई पुलिस : 53 की उम्र में दया नायक ने 83 एनकाउंटर अपने नाम किए  

Mumbai Police : Know why Sachin Vaze is in Limelight, These are 5 Encounter Specialist
दया नायक - फोटो : Social media

दया नायक ने अब तक 83 से ज्यादा एनकाउंटर और 300 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनपर साल 2002 में बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि एनसीबी ने जांच के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। वहीं साल 2002 में पत्रकार केतन तिरोडकर ने दया पर अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दया के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम (मकोका) के तहत इस पूरे मामले की जांच की गई। किंतु इस जांच में भी दया को निर्दोष करार दिया था।

मुंबई पुलिस : प्रदीप शर्मा पर लगा था फर्जी एनकाउंटर व माफिया के साथ संबंध का आरोप

Mumbai Police : Know why Sachin Vaze is in Limelight, These are 5 Encounter Specialist
इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ ने 150 से ज्यादा अपराधियों और आतंकियों के साथ एनकाउंटर किया है। 2008 में प्रदीप शर्मा को फर्जी एनकाउंटर और माफिया के साथ संबंध के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि उन्हें क्लीन चिट मिल गई और 2016 में उन्होंने पुलिस बल में वापसी की। साल 2017 में ठाणे एईसी प्रमुख के तौर पर प्रदीम शर्मा ने माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर के छोटे भाई इकबाल को गिरफ्तार कर मुंबई व ठाणे में जबरन वसूली के एक बड़े रैकेट का पकड़ा था। उन्होंने साल 2019 में ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया और स्वैच्छिक तौर पर रिटायरमेंट लिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस : रवींद्र आंग्रे के नाम 54 एनकाउंटर

Mumbai Police : Know why Sachin Vaze is in Limelight, These are 5 Encounter Specialist
Ravindra Angre - फोटो : सोशल मीडिया

1983 बैच के पुलिस अधिकारी रवींद्र आंग्रे के नाम पर मुंबई में 33 और ठाणे में 21 एनकाउंटर दर्ज हैं। उन्होंने डोंबिवली में आतंकी सुरेश मंचेकर और उसकी गैंग को मौत के घाट उतारा था। बता दें फर्जी एनकाउंटर और हफ्ता वसूली के आरोप में रवींद्र 14 माह जेल तक जेल में रहे थे। किंतु आरोप सिद्ध न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। उल्लेखनीय है कि रवींद्र अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed