फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Student suicide case Central government prepared draft schools ordered form wellness team

छात्र खुदकुशी मामला: केंद्र सरकार ने स्कूलों के लिए तैयार किया मसौदा, वेलनेस टीम के गठन का दिया आदेश

Wed, 04 Oct 2023 06:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 06:00 AM IST
सार

इस साल कोचिंग हब कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने आत्महत्या की है। सिफारशों में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपल के नेतृत्व में एक स्कूल वेलनेस टीम (एसडब्ल्यूटी) का गठन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Student suicide case Central government prepared draft schools ordered form wellness team
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छात्रों की आत्महत्या को रोकने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों के लिए तैयार किए गए मसौदा-दिशानिर्देशों में वेलनेस टीमों का गठन करने, खुद को नुकसान पहुंचाने के जोखिम वाले छात्रों की पहचान और उनकी काउंसिलिंग करना शामिल है। 

विज्ञापन


मसौदे में सहकर्मियों के साथ तुलना, विफलता को स्थायी मानना और अकादमिक प्रदर्शन को सफलता का एकमात्र आधार बनाने पर पाबंदी, खाली कक्षाओं को बंद करने, अंधेरे गलियारों को रोशन करने और बगीचों एवं अन्य क्षेत्रों की सफाई करने की भी सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन


इस साल कोचिंग हब कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने आत्महत्या की है। सिफारशों में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपल के नेतृत्व में एक स्कूल वेलनेस टीम (एसडब्ल्यूटी) का गठन किया जा सकता है। जब आत्महत्या का संकेत प्रदर्शित करने वाले छात्र की पहचान की जाती है, तो एसडब्ल्यूटी तत्काल कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed