PW: फिजिक्स वाला की लाइव क्लास में मारपीट, छात्र ने शिक्षक को चप्पल से पीटा
PW: कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला की लाइव क्लास के दौरान एक छात्र द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PW: कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला की लाइव क्लास के दौरान एक छात्र द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की प्रामाणिकता का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका और एडटेक कंपनी ने 9 सेकंड की क्लिप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
कथित विवाद को एक छात्र द्वारा फिल्माया और साझा किया गया, जिसने सत्र की लाइवस्ट्रीम रिकॉर्ड की और घटना का वीडियो गुरुवार रात से वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में एक छात्र शिक्षक पर चप्पल से हमला कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे, इसी दौरान एक छात्र ने उनपर हमला कर दिया, इस दौरान वह झुकते हुए और खुद को बचाने की कोशिश करते हुए देखे जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X