SSC Answer Key: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 07 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती, 2021 की परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस परीक्षा की उत्तर कुंजी और इसके साथ ही कैंडिडेट रिस्पांस शीट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 से लेकर 26 जुलाई, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 07 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित तारीख के बाद उन्हें उत्तर कुंजी पर कोई भी आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगि करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X