SSC JHT 2023: प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने का आज आखिरी दिन, इस टाइम पहले कराएं दर्ज
SSC JHT 2023: एसएससी जेएचटी परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीवदवार आज शाम तक नीचे बताए समय से पहले अपनी आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JHT 2023: कर्मचारी चयन आयोग आज जूनियर हिन्दी अनुवादक परीक्षा (SSC JHT 2023) की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, उन्हें अगर उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति है तो, वे अपनी शिकायतें आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर दर्ज कर सकते हैं।
प्रति प्रश्न करना होगा इतने रुपये का भुगतान
आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पेपर 1 के लिए रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। SSC JHT 2023 परीक्षा 16 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। एसएससी जेएचटी अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि आज
आयोग ने कहा, "20 अक्तूबर को शाम 6 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।"
एसएससी ने उम्मीदवारों को अपनी संबंधित प्रतिक्रिया पुस्तिकाओं का प्रिंट आउट लेने की भी सलाह दी है क्योंकि लिंक कल से हटा दिया जाएगा।
छात्रों को अगले चरण में एसएससी जेएचटी पेपर 2 देना होगा। एसएससी जेएचटी पेपर में अनुवाद के लिए दो सेक्शन होंगे। एक हिंदी से अंग्रेजी के लिए और दूसरा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद के लिए।
SSC JHT 2023: आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के लिए, उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो और एक मूल वैध फोटो आईडी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी स्कूल और कॉलेज आईडी कार्ड, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी और/या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटोयुक्त आईडी कार्ड, पूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक लाना होगा।
कमेंट
कमेंट X