{"_id":"658515e404cfa7455107b7c5","slug":"ssc-head-constable-awo-tpo-2022-final-result-out-at-ssc-nic-in-direct-link-to-download-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल AWO\/TPO भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से अभी करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से अभी करें डाउनलोड
Fri, 22 Dec 2023 10:22 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:22 AM IST
सार
SSC Head Constable AWO/TPO 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Head Constable AWO/TPO Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल [सहायक वायरलेस ऑपरेटर [(एडब्ल्यूओ)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ)] का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने का तरीका आगे बताया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) और ट्रेड टेस्ट PE&MT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 28 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर, 2022 को जारी किया गया था। 16042 आवेदकों को ट्रेड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई एंड एमटी) और डीवी के लिए चुना गया था, जिनमें से कुल 5356 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद अन्य पर क्लिक करें।
- परिणाम चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X