फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC examinations suspension the difficulties are also coming in preparation for the trouble

एसएससी की परीक्षाएं स्थगित होने से प्रतियोगियों को परेशानी, तैयारी में भी आ रही हैं मुश्किलें

Fri, 12 Oct 2018 09:40 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
SSC examinations suspension the difficulties are also coming in preparation for the trouble
कर्मचारी चयन आयोग
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली एजेंसी के लिए नाम नहीं तय होने से केंद्रीय सेवाओं की एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। एसएससी से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्र बीते छह महीने से अधिक समय से कोई परीक्षा नहीं होने से निराश हैं। ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन का काम नवंबर के अंत तक फाइनल होना है, इसके चयन के बाद कंपनी की ओर से ऑनलाइन परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन नहीं होने से 2018 की दर्जन भर से अधिक भर्ती परीक्षाएं लंबित चल रही हैं। यह परीक्षाएं कब होंगी, इसको लेकर आयोग भी खामोश है। एसएससी की अंतिम ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2018 में कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल-2017 (सीएचएसएल) की हुई थी, इससे पहले फरवरी में हुई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल-2017 (सीजीएल) टियर-2 की परीक्षा फरवरी में हुई थी। इन दोनों परीक्षाओं का प्रश्नपत्र आउट होने और परीक्षा की शुचिता को लेकर सवाल खड़े होने के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च-अप्रैल में हुए हंगामे और विरोध के बाद सरकार ने एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए नई एजेंसी के चयन की घोषणा कर दी। मार्च के बाद एसएससी की ओर से प्रस्तावित ऑनलाइन और ऑफ लाइन सभी प्रकार की परीक्षाएं रोक दी गई हैं। विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि अब नई परीक्षाएं जनवरी 2019 से पहले करा पाना संभव नहीं दिखाई पड़ रहा है। परीक्षार्थी कह रहे हैं कि जब 2018 की परीक्षाएं 2019 में होंगी तो 2019 की परीक्षाएं कब होंगी। ऑनलाइन परीक्षाओं के ठप होने से पांच से अधिक ऑफ लाइन (लिखित परीक्षा) का कार्यक्रम घोषित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एसएससी की लंबित प्रमुख ऑनलाइन परीक्षाएं-
  • केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए एसआई, एएसआई परीक्षा-2018
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा-2018
  • केंद्रीय बलों में सिपाही भर्ती परीक्षा- 2018
  • केंद्रीय कार्यालयों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा-2018
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी भर्ती परीक्षा-2018
  • मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-2018
  • जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा-2018
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) भर्ती परीक्षा-2018
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर-2 परीक्षा-2018
  • केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए एसआई,एएसआई टियर-2 परीक्षा-2018

लंबित ऑफ लाइन परीक्षाएं-
  • जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2017
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2017
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल-टियर-2) भर्ती परीक्षा-2017
  • केंद्रीय कार्यालयों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा -2018
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed