फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CPO SI PET/PST Call letter out at ssc.gov.in; Physical test from 14 Oct, Link here to download

SSC CPO SI PET Admit Card: एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती के फिजिकल टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Mon, 07 Oct 2024 09:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 09:19 PM IST
सार

SSC CPO SI PET/PST Call Letter: एसएससी ने सीपीओ एसआई भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CPO SI PET/PST Call letter out at ssc.gov.in; Physical test from 14 Oct, Link here to download
SSC CPO SI PET/PST - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CPO Physical Call Letter: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एसआई भर्ती परीक्षा के शारीरिक दक्षता परीक्षा (SSC CPO PET/PST) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के पिछले चरणों को सफलतापूर्वक पास किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC CPO SI Physical Date: 14 अक्तूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षण शुरू

एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले दौर (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा। सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 14 से 24 अक्तूबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CPO Physical Admit Card: इन क्षेत्रों के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

खबर बनने तक आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, पुंडुचेरी, तमिलनाडु राज्यों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन राज्यों के छात्र संबंधित क्षेत्र की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इनकी मदद से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके अलावा, आप नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि की मदद से भी लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed