SSC CHSL Tier-2 Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 की उत्तर कुंजी - रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें चेक
SSC CHSL Tier-2 Answer Key: एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2022 (CHSL) के तहत टियर 2 परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL Tier-2 Answer Key OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-2 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एसएससी सीएचएसएल टियर 2 उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 की अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 06 जुलाई, 2023 तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने संबंधित एसएससी सीएचएसएल रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट ले सकते हैं क्योंकि यह 06 जुलाई के बाद उपलब्ध नहीं होगा।
उत्तर कुंजी पर उठा सकते हैं आपत्ति
यदि कोई उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी के किसी से प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट है या उसे लगता है कि यह गलत अथवा अनुचित लगता है तो वह टीयर 2 परीक्षा की एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी आपत्तियों को 04 जुलाई से 06 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन जमा करना होगा। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति या प्रतिनिधित्व के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 06 जुलाई 2023 को शाम छह बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर आयोग द्वारा किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
SSC CHSL 2023 चयन प्रक्रिया
-
टियर-1 सीबीटी लिखित परीक्षा
-
टियर-2 (लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण
SSC CHSL 2023 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
- उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें।
एक नजर में एसएससी सीएचएसएल
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 दिसंबर 2022 को शुरू हुई थी और 04 जनवरी 2023 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद एसएससी सीएचएसएल टियर -1 परीक्षा 09 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित हुई थी। जबकि टियर-2 परीक्षा 26 जून 2023 को संपन्न हुई थी। एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी 04 जुलाई 2023 को जारी की गई है।
कमेंट
कमेंट X