SSC CGL Score Card: एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी स्थगित, यह है नई तारीख
SSC CGL Tier 1 Score Card and Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी की रिलीज तिथि स्थगित कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier 1 Score card and Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी की रिलीज तिथि स्थगित कर दी है। एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 27 फरवरी को ssc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले, एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 22 फरवरी को जारी होने वाली थी। स्कोर कार्ड की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
कर्मचारी चयन आयोग ने 09.02.2023 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I), 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है और परिणाम के अनुसार टियर- I परीक्षा, अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को अपलोड किया जाना था। आयोग की वेबसाइट, पर एसएससी ने अधिसूचना में कहा कि सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीजीएलई, 2022 (टियर- I) के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जो कि 22.02.2023 को जारी होनी थी, अब 27 फरवरी 2023 से 13 मार्च 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए फिर से निर्धारित की गई है।
SSC CGL Tier 1 Result Score card 2022 ऐसे करें चेक
-
उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। -
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। -
एसएससी सीजीएल टियर I रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC CGL Tier 1 Result नौ फरवरी को हुआ था जारी
SSC CGL टियर 1 परीक्षा 2022 का परिणाम नौ फरवरी, 2023 को जारी किया गया था। SSC CGL टियर 1 परीक्षा एक दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। टियर -1 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 के लिए चुना गया है।
कमेंट
कमेंट X