{"_id":"63fccf4a43d0f086210b6d17","slug":"ssc-cgl-tier-1-final-answer-key-2023-released-know-how-to-download-online-at-ssc-nic-in-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL Tier 1 Result Out: एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC CGL Tier 1 Result Out: एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 27 Feb 2023 09:12 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:12 PM IST
सार
SSC CGL 2022 Result out: कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार की ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों के लिए आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (SSC CGL) टियर 1 परीक्षा के स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
SSC CGL results
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier 1 Result out: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की ओर से केंद्र सरकार की ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों के लिए आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (SSC CGL) टियर 1 परीक्षा के स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एसएससी सीजीएल टियर -1 उत्तर कुंजी और स्कोर कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Score Card, Final Answer Key 13 मार्च तक उपलब्ध
एसएससी सीजीएल अधिसूचना के अनुसार, इससे पहले, एसएससी 22 फरवरी, 2023 को संयुक्त स्नातक स्तर (SSC CGL) टियर 1 परीक्षा के स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के लिए तैयार था लेकिन बाद में इसे 27 फरवरी, 2023 तक के लिए टाल दिया गया था। बाद में स्कोर कार्ड डाउनलोड करने एवं अंतिम उत्तर कुंजी पोर्टल पर अपलोड करने के बाद से उम्मीदवार 13 मार्च, 2023 तक आयोग की वेबसाइट से देख एवं डाउनलोड कर पाएंगे। उपरोक्त तिथि के बाद आंसर की और एडमिट कार्ड का लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
SSC CGL Recruitment Tier 2 Exam दो से सात मार्च तक
आयोग ने 24 फरवरी, 2023 को एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया। एसएससी सीजीएल टियर -2 परीक्षा दो, तीन, चार, छह और सात मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर -2 परीक्षा उम्मीदवारों की मात्रात्मक क्षमता, सांख्यिकी, सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र) और अंग्रेजी भाषा में ज्ञान का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाएगी।ऐसे करें डाउनलोड
-
उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
एसएससी सीजीएल टियर 1 स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें या एसएससी सीजीएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। -
एसएससी सीजीएल टियर 1 स्कोर कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। -
प्रदान किए गए विवरणों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करे
कमेंट
कमेंट X