{"_id":"5efd47618ebc3e433d599750","slug":"ssc-cgl-tier-1-exam-results-declared-check-at-official-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC ने जारी किया सीजीएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम, 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC ने जारी किया सीजीएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम, 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने पाई सफलता
Thu, 02 Jul 2020 08:16 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC CGL Tier 1 Results: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2019 टियर-1 का परिणाम जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो बेसब्री से इस परीक्षा के परिणाम इंतजार कर रहे थे, उनके लिए राहत की खबर है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस वर्ष सीजीएल परीक्षा में कुल 1,25,279 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग की ओर से 03 से 09 मार्च, 2020 के बीच हुई टियर-1 की परीक्षा में देश भर में कुल 9,78,103 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दूसरे चरण अर्थात टियर-2 और टियर-3 परीक्षा की संभावित तिथि 12 से 15 अक्तूबर 2020 और 01 नवंबर 2020 रखी गई है। परीक्षा तिथि पर निर्णय कोरोना वायरस की परिस्थितियों को देखते हुए लिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा परिणाम को ऐसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : मुख पृष्ठ पर दिए गए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - 2019 (टियर- I) लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : होम पेज पर एक पीडीएफ खुलेगी।
चरण 4 : अब उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स व परिणाम चेक करें।
चरण 5: अभ्यर्थी परिणाम को डाउनलोड करने के बाद एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SSC CGL टियर -1 परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X