SSC CGL Admit Card 2019: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC CGL Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शनिवार को कुछ क्षेत्रीय वेबसाइटों पर संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर -2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि SSC CGL टीयर -2 परीक्षा 16 से 18 नवंबर के बीच होगी। अभी एसएससी सीजीएल (SSC CGL) प्रवेश पत्र उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, मध्य प्रदेश क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र और कर्नाटक व केरल क्षेत्र की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी इन वेबसाइटों के जरिए अपना एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि अभी सभी क्षेत्रों के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। जिन क्षेत्रों के लिए हुए हैं वहां के अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSEE Counselling 2020: दूसरे सीट अलॉटमेंट राउंड का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
ऐसे डाउनलोड करें SSC CGL एडमिट कार्ड 2019
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-आप अपने क्षेत्र की वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-जैसे ही आप अपने क्षेत्र की वेबसाइट लिंक पर क्लिक करेंगे और अपनी जानकारी भरेंगे आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
नॉर्थ-वेस्टर्न रीजन के एडमिट कार्ड के लिए क्लिक करें
मध्यप्रदेश क्षेत्र के एडमिट कार्ड के लिए क्लिक करें
सेंट्रल रीजन के एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें-NEET Counselling 2020: राउंड 1 एमबीबीएस, बीडीएस सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
कमेंट
कमेंट X