NEET Counselling 2020: राउंड 1 एमबीबीएस, बीडीएस सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी( MCC) ने नीट-यूजी ( NEET –UG) काउंसलिंग राउंड 1 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in है।
ऐसे चेक करें NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 1 अंतिम परिणाम
-सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in है।
- यहां आपको NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 1 सूची पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही राउंड 1 सूची खुल जाएगी जहां उम्मीदवार अपने परिणाम देख सकते हैं।
- अभ्यर्थी चाहें तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSC CDS II Answer Key 2019: उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नीट काउंसलिंग 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर 15 फीसदी कोटा लागू है। जिसे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आयोजित करती है। हालांकि, एनईईटी स्टेट काउंसलिंग राज्यों की संबंधित अथॉरिटीज आयोजित करती हैं। एमसीसी( MCC) ने 2 नवंबर 2020 को NEET काउंसलिंग के पहले दौर की प्रक्रिया को खत्म किया था। अभ्यर्थियों के भरे गए विकल्पों और अखिल भारतीय NEET रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को सीटों की आवंटन प्रक्रिया की जा रही है।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X