फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL 2023 Application Form Last Date to Apply Today at ssc.nic.in

SSC CGL Application Last Date: एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Wed, 03 May 2023 09:39 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 03 May 2023 09:39 AM IST
सार

SSC CGL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2023 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL 2023 Application Form Last Date to Apply Today at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CGL 2023 Application Form Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने का आज यानी तीन मई 2023 अंतिम दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन सुधार प्रक्रिया विंडो सात और आठ मई 2023 को खुलेगी।

विज्ञापन

SSC CGL परीक्षा कार्यक्रम

कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एसएससी सीजीएल 2023 टियर-1 सीबीटी परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। टियर II परीक्षा की तिथि, जो वर्णनात्मक प्रकृति की होगी, इसके बारे में बाद में अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eligibility Criteria पात्रता मानदंड

आयु सीमा: एसएससी सीजीएल की इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता:  आवेदकों के पास न्यूनतम स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। अधिसूचना में विस्तृत पोस्ट-वार योग्यता दी गई है।

विज्ञापन

SSC CGL आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अभ्यर्थी 4 मई तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

SSC CGL ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • पोर्टल पर लॉग इन करें और एसएससी सीजीएल 2023 के लिए आवेदन करें।

  • दस्तावेज अपलोड करें।

  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।

  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

SSC CGL 2023 ग्रुप बी और सी के पदों पर मिलेंगी नौकरियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के शीर्ष मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह "बी" राजपत्रित और समूह "सी" पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा आयोजित करता है। इस वर्ष के लिए 7,500 अस्थायी रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 25000 से लेकर अधिकतम 1,51000 रुपये का वेतन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed