Spree 2025: आज से हो रहा भारत के सबसे बड़े कॉलेज स्तरीय खेल महोत्सव का आगाज; अमर उजाला है मीडिया सहयोगी
Spree 2025: बिट्स पिलानी एक बार फिर से देश के सबसे बड़े कॉलेज स्तरीय खेल महोत्सव स्प्री'25 का आयोजन करने जा रहा है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Spree 2025: गोवा में स्थित बिट्स पिलानी भारत की खेल भावना और जोश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए, एक बार फिर से देश के सबसे बड़े कॉलेज स्तरीय खेल महोत्सव स्प्री'25 का आयोजन करने जा रहा है। 26 मार्च से शुरू होने वाला यह पांच दिवसीय आयोजन देशभर के छात्र-खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगा। इस मौके पर पूरा कैंपस खेल, जोश और उत्साह से भर जाएगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
खेलों में श्रेष्ठता की विरासत
स्प्री की शुरुआत के बाद से यह कॉलेज छात्रों के लिए सबसे बड़े खेल मंचों में से एक बन गया है। यहां अपने कौशल के प्रदर्शन के लिए छात्रों फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और ई-स्पोर्ट्स जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलता है। इस आयोजन में बेहतरीन खेल सुविधाएं, अनुभवी निर्णायक और ऊर्जा से भरपूर माहौल देखने को मिलता है, जिससे खिलाड़ी निष्पक्ष खेल, मेहनत और टीम वर्क का अनुभव कर पाते हैं।
हर साल, सैकड़ों कॉलेजों की टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं और जीत के लिए पूरी मेहनत करती हैं। खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंककर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, जिससे यह प्रतियोगिता हर साल यादगार बन जाती है।
सिर्फ खेलों तक सीमीत नहीं स्प्री'25
खेल स्प्री का मुख्य आकर्षण तो हैं ही, लेकिन इसके साथ-साथ यह मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी मशहूर है। रात के समय यह महोत्सव संगीत, नृत्य और उत्सव में बदल जाता है, जिसमें भारत के कई बड़े कलाकार परफॉर्म करते हैं। बॉलीवुड संगीतकार मिथुन और रैपर कृष्णा जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी स्प्री में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
इस महोत्सव में लाइव परफॉर्मेंस के अलावा, प्रतिभागियों के लिए वर्कशॉप, मजेदार प्रतियोगिताएं और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों के अतिथि सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। यह आयोजन सिर्फ खेलों तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों, खेल प्रेमियों और उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक शानदार नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म भी है।
मिलेगा एक यादगार अनुभव
स्प्री सिर्फ एक खेल उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं, जोश और सपनों का जश्न है। इसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और शानदार मनोरंजन का मेल होता है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े कॉलेज फेस्टिवल्स में से एक बन गया है।
बिट्स पिलानी, गोवा एक बार फिर खिलाड़ियों, फैंस और कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयार है। स्प्री'25 प्रतिस्पर्धा और सौहार्द का अनोखा संगम होगा, जहां खेल और मनोरंजन मिलकर इसे एक यादगार अनुभव बनाएंगे।
कमेंट
कमेंट X