Special Cell: स्कूलों में पढ़ाई से दूर बच्चों के दाखिले के लिए विशेष सेल, दिशा निर्देश जारी
Special Cell For Student Enrollment: पढ़ाई से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि ऐसे बच्चों का जल्द से जल्द दाखिला सुनिश्चित किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Special Cell: दिल्ली में स्कूली पढ़ाई से दूर बच्चों के स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराने के लिए विशेष दाखिला सेल गठन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले समग्र शिक्षा दिल्ली ने सर्कुलर जारी कर दिया है।
शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले एक हजार से ज्यादा स्कूलों, दिल्ली नगर निगम के स्कूलों, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और छावनी बोर्ड के स्कूलों में सेल का गठन किया जाएगा। यह सेल स्कूल पढ़ाई से दूर बच्चों की पहचान करने से लेकर उनका स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। सेल में स्कूल प्रमुख, स्कूल दाखिला प्रभारी सहित कई दूसरे पदाधिकारी होंगे।
स्कूलों में सेल के गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार स्कूल पढ़ाई से दूर बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन की प्रक्रिया पहले से है। मगर, इस कार्य के लिए अब स्कूलों में सेल का गठन किया जा रहा है। इसमें अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया में कम से कम दस्तावेज सुनिश्चित किया जाएगा।
ऐसा देखने को मिलता है कि दस्तावेज के अभाव में ऐसे बच्चे दाखिला से वंचित रह जाते हैं। सेल बच्चे का दाखिला ही नहीं उन्हें किताब से लेकर स्कूल वर्दी सुनिश्चित कराने की दिशा में काम करेगा। विशेष दाखिला सेल के गठन को लेकर सभी स्कूलों के प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X