फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SOL Admissions Begin for Foreign Language Courses, First Merit List to Be Released on This Date

SOL: एसओएल में विदेशी भाषा की पढ़ाई के लिए दाखिला शुरू, इस दिन जारी होगी पहली मेरिट सूची; नोट करें तिथियां

Sat, 21 Jun 2025 09:54 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

SOL Admission 2025-26: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रति कोर्स के लिए 200 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।

विज्ञापन
SOL Admissions Begin for Foreign Language Courses, First Merit List to Be Released on This Date
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

SOL: दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) से विदेशी भाषा में पढ़ाई करने का इंतजार खत्म हो गया है। सीओएल में आठ विदेशी भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए दाखिले की रेस शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए आवेदन 12 जुलाई तक कर सकते हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे, पहली मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि काउंसलिंग और दाखिला 18 जुलाई से 20 जुलाई तक होगा। दाखिले के लिए https://cifl.oldcdu.ac.in आवेदन के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन


स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग) के ओपन लर्निंग डेवलेपमेंट सेंटर (OLDC) के तहत सेंटर फॉर इंडियन एंड फॉरेन लैंग्वेज के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 से आठ विदेशी भाषा कोर्स शुरू किया गया है। इनमें चीनी, जापानी, कोरियन, इटेलियन, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन व पुर्तगाली भाषा शामिल है।

विज्ञापन

डीयू की स्वीकृति के बाद एसओएल में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया

मई में हुई डीयू की अकादमिक परिषद व कार्यकारी परिषद की बैठक में इन भाषाओं को शुरू करने की मंजूरी मिली है। इसके बाद अब एसओएल ने इन कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया, यह पाठ्यक्रम डीयू के जरमेनिक एंड रोमांस स्टडीज विभाग व ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग से संबद्ध है। इन पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा डीयू की ओर से ली जाएगी और सर्टिफिकेट भी डीयू से ही मिलेगा। दाखिला पूरी तरह से ऑनलाइन है।

बिना परीक्षा के मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

प्रति कोर्स के लिए 200 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। कक्षाओं की शुरुआत अगस्त के दूसरे व तीसरे सप्ताह से होगी, जबकि कक्षाएं मार्च तक समाप्त होंगी। दाखिले के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी बल्कि दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। इन पाठ्यक्रमों को डीयू के छात्रों के साथ-साथ बाहरी छात्र भी कर सकते हैं। जो छात्र डीयू के नहीं हैं उन्हें प्रति कोर्स 10,000 रुपये फीस, 510 विवि परीक्षा फीस, व 300 रुपये विवि नामांकन फीस का भुगतान करना होगा। दाखिला प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी एसओएल की वेवसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

एसओएल विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला शेड्यूल

चरण तिथि
पहली मेरिट सूची जारी 17 जुलाई
दाखिला व काउंसलिंग (1st) 18 से 20 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची (यदि सीटें खाली) 22 जुलाई
दाखिला व काउंसलिंग (2nd) 23 से 25 जुलाई
तीसरी मेरिट सूची (यदि सीटें खाली) 27 जुलाई
दाखिला व काउंसलिंग (3rd) 28 से 30 जुलाई

नोटः मेरिट लिस्ट जारी होने के तीन दिन के भीतर फीस का भुगतान करना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed