फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sharad Pawar supports MPSC candidates, demand to increase vacancies in joint preliminary examination

MPSC: शरद पवार ने किया एमपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन, संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में वैकेंसी बढ़ाने की है मांग

Wed, 16 Apr 2025 09:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 09:15 PM IST
सार

MPSC JPE: एमपीएससी द्वारा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो वर्षों बाद किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने रिक्तियां बढ़ाने की मांग की है। एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने इन अभ्यर्थियों का समर्थन किया है।
 

विज्ञापन
Sharad Pawar supports MPSC candidates, demand to increase vacancies in joint preliminary examination
एनसीपी एसपी के प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

MPSC JPE Exam: एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों की मांग का समर्थन किया है। दरअसल, एमपीएससी द्वारा दो साल बाद संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (MPSC JPE) का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग है कि इस परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए। पवार ने अभ्यर्थियों की इस मांग का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


पवार ने मंगलवार को संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (जेपीई) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह उनकी शिकायतों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष उठाएंगे।

विज्ञापन

सितंबर में होनी है परीक्षा

जेपीई कंबाइन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई), राज्य कर निरीक्षक (एसटीआई) और सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) सहित कई पदों को भरने के लिए आयोजित एक सामान्य प्रारंभिक परीक्षा है। परीक्षा इस साल सितंबर के लिए संभावित रूप से निर्धारित है।

पवार ने एक्स हैंडल पर कहा, "यह परीक्षा दो साल बाद आयोजित की जा रही है। हालांकि, विज्ञापित रिक्तियों (480) की संख्या अपर्याप्त है... यदि परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता आयु बढ़ाने के आयोग के निर्णय का लाभ इन छात्रों को दिया जाना है।"

पवार ने कहा, "सरकार और आयोग (MPSC) को रिक्तियों की संख्या बढ़ाने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए क्योंकि कई पद भरे नहीं जा रहे हैं।" प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि उम्मीदवारों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने दो दिन पहले आयोग (एमपीएससी) के अध्यक्ष से बात की थी, तो आयोग ने 15 अप्रैल को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने को कहा था। लेकिन किसी कारण से कल वह बैठक नहीं हो सकी।’’ उन्होंने कहा कि आयोग को मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए और सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed