CSIR: शांति स्वरूप भटनागर अवाॅर्ड- 2022 की घोषणा, देशभर के 12 युवा वैज्ञानिक होंगे सम्मानित
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार हर साल 45 साल से कम उम्र के वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तौर पर पांच लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने अपने स्थापना दिवस से पूर्व सोमवार को शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड-2022 के लिए देश भर के 12 युवा वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा की है। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी, कोलकाता के इम्यूनोलॉजिस्ट दीप्यमन गांगुली, सीएसआईआर-माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी संस्थान, चंडीगढ़ से माइक्रोबायोलॉजिस्ट अश्विनी कुमार, हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायग्नोस्टिक्स से जीवविज्ञानी मदिका सुब्बा रेड्डी, भारतीय विज्ञान संस्थान बंगूलरू के अक्कट्टू टी बीजू और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के देबब्रत माइती पुरस्कार विजेताओं में से हैं।
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
जानकारी के अनुसार, यह पुरस्कार हर साल 45 साल से कम उम्र के वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तौर पर पांच लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है। गांगुली को मेडिकल साइंस, कुमार और रेड्डी को जीव विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए चुना गया है। बीजू और माइती को रसायन विज्ञान क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए चुना गया है। पृथ्वी, वायुमंडल, समुद्र और ग्रह विज्ञान की श्रेणी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गांधी नगर के विमल मिश्रा, इंजीनियरिंग विज्ञान के क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की दीप्ति रंजन साहू, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास के रजनीश कुमार हैं। गणितीय विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय विज्ञान संस्थान-बंगलूरू के अपूर्व खरे और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब इंडिया, बंगलूरू के नीरज कयाल को पुरस्कार के लिए चुना गया है। भौतिक विज्ञान की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान-बंगलूरू के अनिंद्य दास और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई के बासुदेब दासगुप्ता को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
2021 में ये रहे विजेता
2021 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के विजेताओं में कनक साहा, कनिष्क बिस्वास, अमित सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, टी गोविंदराजू, बिनॉय कुमार सैकिया, देबदीप मुखोपाध्याय, अनीश घोष, साकेत सौरभ, जीमन पन्नियम्मकल और रोहित श्रीवास्तव शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X