SEB Exam 2020 Result: गुजरात सरकार ने जारी किए एसईबी 2020 छात्रवृत्ति परीक्षा के रिजल्ट, यहां देखें डिटेल
एसईबी 2020 प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं की छात्रवृत्ति परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। रिजल्ट और मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर छात्र जाकर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य परीक्षा बोर्ड (एसईबी) गांधीनगर द्वारा एसईबी 2020 परीक्षा के परिणामों और मेरिट सूची को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। जिन भी छात्रों ने इस छात्रवृत्ति परीक्षा को दिया है, वह अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र मेरिट सूची को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा को कुल 66241 छात्रों ने उत्तीर्ण किया है। वहीं,11074 उम्मीदवारों ने माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। एसईबी परीक्षा परिणाम 2020 के लिए छात्र वेबसाइट में जाकर जानकारी पा सकते हैं। इसमें दिए गए विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें।
दोनों छात्रवृत्ति परीक्षाओं के योग्य छात्रों की मेरिट सूची के साथ उनके अंकों को भी प्रदर्शित किया गया है। योग्य छात्रों की रैंक की जानकारी भी मेरिट सूची में दी गई है। छात्र मेरिट सूची में मिले अंक, रैंक, जिले और अन्य जानकारियों को अच्छी तरह से चेक करें।
छात्रवृत्ति के लिए कोटा संख्या में हुई थी वृद्धि
प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षा छात्रवृत्ति परीक्षा की परीक्षा 17 अक्टूबर, 2021 को परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए छात्रवृत्ति और कोटा की संख्या में वृद्धि की गई थी। इस परीक्षा के लिए तालुका वार कोटा सचिव द्वारा प्राप्त मानदंड के अनुसार स्थापित किया गया था। एसईबी परीक्षा परिणाम 2020 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
SEB Exam 2020 Result ऐसे जांचें
- राज्य परीक्षा बोर्ड, गुजरात सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन में जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, पीएसई - एसएसई परीक्षा -2020 परिणाम अधिसूचना" या सीधे लिंक पर - एसईबी परीक्षा परिणाम 2020 पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब फाइल को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X