{"_id":"5ee4a50e8ebc3e42f1001c34","slug":"schools-colleges-in-sikkim-to-reopen-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अगस्त से फिर शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सिक्किम: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अगस्त से फिर शुरू होंगी कक्षाएं
Sat, 13 Jun 2020 04:16 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्किम में अगस्त में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू होंगी। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि अगस्त में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी विद्यार्थियों के लिए जारी किए ओपन बुक परीक्षा के एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अगस्त के पहले हफ्ते में शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाओं के संचालन का निर्णय हुआ है। अधिकारी ने कहा कि सूबे में शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए प्रचुर मात्रा में एहतियात की जरूरत है। इससे पहले सूबे में शैक्षणिक संस्थानों को एक जुलाई से खोला जाना था। अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बंद हुई स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को यूजीसी और केंद्र सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AIIMS Entrance Exams 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 33000 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
सिक्किम में शुक्रवार तक 63 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन के लगते ही सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।
कमेंट
कमेंट X