{"_id":"5ee485038ebc3e430b255474","slug":"aiims-entrance-exams-2020-33-000-candidates-take-the-exams-for-various-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Entrance Exams 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 33000 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIIMS Entrance Exams 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 33000 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
Sat, 13 Jun 2020 01:34 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
AIIMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AIIMS Entrance Exams 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 33000 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। एम्स के विभिन्न कोर्स के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एंट्रेंस एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कोरोना महामारी के इस दौर में एम्स प्रवेश परीक्षा में इस वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और सभी सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। इस बात की जानकारी एम्स ने अपने एक बयान में दी है।
विज्ञापन
एम्स के जुलाई- अगस्त के सेशन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित हुई। इस परीक्षा में देशभर के 33000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। एम्स प्रवेश परीक्षा का आयोजन दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच हुआ। यह प्रवेश परीक्षा एमडी, एमएस, डीएम, सीएच, फैलोशिप, एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी विद्यार्थियों के लिए जारी किए ओपन बुक परीक्षा के एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
एम्स की प्रवेश परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया और विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एम्स संकाय द्वारा सभी केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज की लाइव स्ट्रीमिंग प्रक्रिया पर निगरानी रखी गई। इस बात का ख्याल रखा गया कि कोरोना वायरस के दौरान उम्मीदवारों को ज्यादा लंबी यात्रा न करनी पड़े, इसके लिए शहरों की संख्या 60 से बढ़ाकर 157 कर दी गई थी। एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए हर राज्य में कम से कम एक केंद्र रखा गया था।
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में इस दिन होंगी दसवीं की शेष परीक्षाएं, ICSE बोर्ड ने दी जानकारी
अभ्यर्थियों ने मास्क पहनकर परीक्षा दी और इस दौरान हैंड सैनिटाइजेशन का भी खास ध्यान रखा गया। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए आवेदन और वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का ध्यान रखा गया।
कमेंट
कमेंट X