फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools, colleges in Sikkim to reopen in August

सिक्किम: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अगस्त से फिर शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 13 Jun 2020 04:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 13 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Schools, colleges in Sikkim to reopen in August
स्कूल - फोटो : पीटीआई

सिक्किम में अगस्त में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू होंगी। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि अगस्त में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

विज्ञापन



इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी विद्यार्थियों के लिए जारी किए ओपन बुक परीक्षा के एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अगस्त के पहले हफ्ते में शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाओं के संचालन का निर्णय हुआ है। अधिकारी ने कहा कि सूबे में शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए प्रचुर मात्रा में एहतियात की जरूरत है। इससे पहले सूबे में शैक्षणिक संस्थानों को एक जुलाई से खोला जाना था। अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बंद हुई स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को यूजीसी और केंद्र सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए खोला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-AIIMS Entrance Exams 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 33000 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

सिक्किम में शुक्रवार तक 63 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन के लगते ही सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed