फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School timing changed in Jharkhand due to intense heat sweeping state; Check new schedule here

Heatwave: भीषण गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय; इस सूबे में 11:30 बजे तक चलेंगे 8वीं तक के विद्यालय

Thu, 24 Apr 2025 06:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

School Timing: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में भीषण गर्मी के प्रभावों को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
 

विज्ञापन
School timing changed in Jharkhand due to intense heat sweeping state; Check new schedule here
Heatwave - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

School Timing Change: झारखंड सरकार ने गुरुवार को राज्य भर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि किंडरगार्टन से कक्षा 8 तक के छात्र सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल आएंगे, जबकि सीनियर छात्र दोपहर तक पढ़ाई जारी रखेंगे। नया समय 26 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, "राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों और सभी निजी स्कूलों में केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।"

विज्ञापन

43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 12 जिलों - सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर और चाईबासा में क्रमश: 42.6 और 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed