Odihsa: सरकारी स्कूल में शिक्षक पर सात छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Odisha Government school: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर सात छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। स्कूल की प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha Sundargarh: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के 36 साल के संस्कृत शिक्षक पर आरोप है कि उसने स्कूल की सात छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस के मुताबिक, जब यह मामला सामने आया, तो स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 20 अगस्त को गुरुंडिया पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
प्रधानाध्यापिका ने 20 अगस्त को दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार, आरोप सामने आने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 20 अगस्त को गुरुंडिया पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 351 (2) [आपराधिक धमकी] तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 8 (यौन हमला) और 12 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संस्कृत शिक्षक ने 16 अगस्त को स्कूल परिसर के अंदर सात छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया।
छात्रों के बयान दर्ज और आरोपी शिक्षक की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 20 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई और तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया।
गुरुंडिया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (IIC) रामेश्वर सिंह ने फोन पर पीटीआई को बताया, "हमने संबंधित छात्रों के बयान बीएनएसएस की धारा 180 के तहत दर्ज कर लिए हैं, जबकि मजिस्ट्रेट के समक्ष बीएनएसएस की धारा 183 के तहत उनके बयान दर्ज करने की प्रार्थना की गई है।"
उन्होंने कहा कि आदेश मिलने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। यह सब पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, जिस संस्कृत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, वह इलाके से फरार है। सिंह ने बताया कि उसकी तलाश जारी है।
कमेंट
कमेंट X