फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Students to get Pumber, Electrician Training, UP Govt issued order for syllabus

अब स्कूल में छात्रों को प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन के काम की भी मिलेगी ट्रेनिंग

Thu, 29 Aug 2019 02:48 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 29 Aug 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
School Students to get Pumber, Electrician Training, UP Govt issued order for syllabus
सांकेतिक तस्वीर

स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, सोलर सिस्टम की मरम्मत जैसे काम की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। बोर्ड द्वारा यह ट्रेनिंग हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। यह फैसला उत्तर प्रदेश (यूपी) बोर्ड की ओर से लिया गया है। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने सचिव नीना श्रीवास्तव को इन विषयों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 से इन विषयों की पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कौशल विकास के लिए हाईस्कूल के पाठ्यक्रम में व्यवसायिक शिक्षा के वैकल्पिक विषय के रूप में यूपी बोर्ड इन्हें शामिल करने जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि नौकरी के सीमित अवसर और तेजी से बढ़ती जनसंख्या के बीच आने वाली जरूरतों को देखते हुए सरकार ने यह निर्देश दिया है। इस फैसले से जरूरतमंद युवा हाईस्कूल और इंटर तक की पढ़ाई के बाद भी अपनी कार्य कुशलता के बल पर रोजगार पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: 1.5 करोड़ से ज्यादा बच्चे अब नए तरीके से लगाएंगे अटेंडेंस, योगी सरकार का फैसला


अभी हाई स्कूल में ये प्रोफेशनल कोर्स चल रहे हैं -

मोबाइल रिपेयरिंग, टाईपिंग, अकाउंट एंड ऑडिट, लाइब्रेरी साइंस, बेकिंग एंड कॉन्फेक्शनरी, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, क्रॉप कंजर्वेशन टेक्नीक, शॉर्टहैंड, बैंकिंग, फूड प्रिजर्वेशन, फोटोग्राफी, प्लांट नर्सरी, रेडियो एंड टीवी टेक्नोलॉजी, सिलाई, सिक्योरिटी, आईटी, खुदरा व्यापार, कुकरी, मधुमक्खी पालन, लॉन्ड्री एंड डाईंग, ड्रेस एंड डेकोरेशन। 

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, इस एप में शामिल है पूरा पाठ्यक्रम

इंटर में ये प्रोफेशन कोर्स चलाए जा रहे हैं - 

डेयरी टेक्नोलॉजी, बेकिंग एंड कॉन्फेक्शनरी, खुदरा व्यापार, ऑटोमोबाइल, मोबाइल रिपेयरिंग, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड मेंटेनेंस, फूड कंजर्वेशन, एंब्रॉयडरी, कुकरी, ड्रेस मेकिंग एंड डेकोरेशन, सिक्योरिटी समेत अन्य कई कोर्सेज यूपी बोर्ड द्वारा इंटर के छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बीएड के लिए जरूरी हो सकता है ये नेशनल लेवल एग्जाम, NCTE अध्यक्ष ने बताई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed