उत्तर प्रदेश: 1.5 करोड़ से ज्यादा बच्चे अब नए तरीके से लगाएंगे अटेंडेंस, योगी सरकार का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अब स्कूल स्टूडेंट्स को नए तरीके से अटेंडेंस लगाना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए फैसले के अनुसार, राज्य में सरकार द्वारा संचालित करीब 1.5 लाख प्राथमिक स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यानी इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 1.5 करोड़ बच्चे इस फैसले के अंतर्गत आएंगे।
योगी सरकार के फैसले के तहत इन स्कूलों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। यानी करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा बच्चों को अब बायोमेट्रिक मशीन के जरिए अटेंडेंस लगानी होगी। यह घोषणा उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने की है।
सरकार क्यों लागू कर रही है ये नई व्यवस्था?
राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा है कि 'छात्र अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगा सकते हैं। इस व्यवस्था से हमें ड्रॉप आउट दर को कम करने में मदद मिलेगी। छात्रों द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाए जाने से उनकी उपस्थिति की सही जांच हो सकेगी। इससे हमें ड्रॉप आउट रेट का भी पता चल सकेगा। यह सुविधा फर्जी दाखिले जैसी विसंगतियों की जांच करने में भी मदद करेगी।'
ये भी पढ़ें : UP Board 2020: बोर्ड ने किया 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बदलाव, अब इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अटेंडेंस लगाने का लंबा समय दिए जाने पर मंत्री ने कहा कि0, 'प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है। इसलिए अटेंडेंस लगाने के समय को लचीला रखा गया है।'
उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रभावी रूप से काम करना सुनिश्चित करेगा। स्कूल के कर्मचारी भी बायोमेट्रिक सिस्टम से ही अपना अटेंडेंस लगाएंगे।
ये भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों के 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में दिल्ली, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मॉडल को समझने के लिए एक टीम भेजी थी।
इसके अलावा पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सफाईकर्मियों द्वारा हर दिन स्कूल कैंपस की सफाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अब स्कूलों में आपके चेहरे से लगेगी अटेंडेंस, 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है नई व्यवस्था
कमेंट
कमेंट X