{"_id":"5d64c5c98ebc3e0152557b3a","slug":"the-diksha-app-helpful-for-teachers-in-studies-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, इस एप में शामिल है पूरा पाठ्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, इस एप में शामिल है पूरा पाठ्यक्रम
Tue, 27 Aug 2019 11:25 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
diksha app
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराजः जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में अब अधिक मेहनत नहीं करनी होगी, बल्कि दीक्षा एप ने पढ़ाई आसान कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों से दीक्षा एप डाउनलोड करने को कहा है। इस एप में सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम शामिल है, जिसे क्लिक करते ही पढ़ाई प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। शिक्षकों की इस समस्या का निराकरण दीक्षा एप ने आसान कर दिया है। दीक्षा एप पर कक्षा एक से आठ तक सभी विषयों के पाठ्यक्रम को समाहित किया गया है। किस कक्षा के किस पाठ को पढ़ाना है, उसे क्लिक करते ही प्रारंभ हो जाएगा। गणित को समझाने के लिए सूत्र का भी प्रयोग किया गया है। जिससे आसानी से बच्चों के समझ में आ जाएगा।
विज्ञापन
एनड्राइड मोबाइल पर आवाज के साथ ही साफ चित्र भी दिखेगा। मगर चित्र में कोई चेहरा नहीं होगा, बल्कि गणित लगाने का तरीका और अंग्रेजी के ग्रामर को स्पष्ट तरह से प्रकट किया गया है। दीक्षा एप को डाउन लोड करने वाले अध्यापक स्कूलों में इसका सहारा भी ले रहे हैं। इससे पढ़ाई जहां आसान हुई है, वहीं शिक्षकों का बोझ भी हल्का हो गया है। हालांकि पुराने अध्यापकों के लिए यह काफी जटिल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
पठन-पाठन में आने वाली कठिनाइयों के लिए शिक्षक दीक्षा एप का सहारा ले सकते हैं। मगर क्लास रूम में दीक्षा एप से ही पढ़ाना पूरी गलत होगा। बच्चों को सवाल लगाते समय उन्हें समझाना होता है, बच्चों के क्षमता की परख भी करनी होती है, ऐसेे में दीक्षा एप पढ़ाई के लिए पूरी तरह सफल नहीं है।
ये भी पढ़ें : IIMC में करना चाहते हैं नौकरी तो आज हो रहे है इंटरव्यू, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
कमेंट
कमेंट X