अगर आप स्कॉलरशिप खोज रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ही स्कॉलरशिप के बारे में बता रहे हैं जहां आप आवेदन कर सकते हैं। कोरोना काल में ये स्कॉलरशिप आपके आर्थिक बोझ को कम कर सकती हैं। आप मई आखिर तक इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें से एक स्कॉलरशिप कोविड की वजह से पैदा हुई स्थिति में बच्चों को समर्थन करने के लिए दी जा रही है। ये कोविड क्राइसिस सपोर्ट स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2021 है। जिन बच्चों के पास आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सपोर्ट नहीं है वे इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। ये स्कॉलरशिप ऐसी है जो पहली कक्षा के छात्रों से लेकर स्नातक छात्रों तक के लिए दी जा रही है। जिन बच्चों के अभिभावक नहीं है या फिर उनकी नौकरी छूट गई है ऐसे परिवार अपने बच्चों के लिए यह स्कॉलरशिप ले सकते हैं।
कोरोना काल: ये हैं वो स्कॉलरशिप जहां आप कर सकते हैं आवेदन
इस स्कॉलरशिप में हर साल बच्चों को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मेंबरशिप लाभ भी होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2021 है। अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक और वेबसाइट के जरिए इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया जा सकता है।
डायरेक्ट लिंक
वहीं दूसरी स्कॉलरशिप आईआईएम अहमदाबाद की तरफ से दी जा रही है। ये स्कॉलरशिप ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप के लिए दी जा रही है। इस स्कॉलरशिप के लिए आईआईएम अहमदाबाद ने आवेदन मांगे हैं।
योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख
जिन अभ्यर्थियों ने किसी प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी की हुई है वह इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति में अभ्यर्थियों को पुरस्कार इंस्टीट्यूट के नियमानुसार मिलेंगे। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। अभ्यर्थी ईमेल के जरिए स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ctl@iima.ac.in पर आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स नई दिल्ली ने स्नातक या मास्टर डिग्री धारकों से एनआईयूए नई दिल्ली इंटर्न - रिसर्च असिस्टेंटशिप 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह फेलोशिप एक शोध परियोजना के लिए है जिसका शीर्षक है "नागरिक-केंद्रित स्मार्ट शासन (सीसीएसजी) - सीडीजी - लिविंग लैब" है। इस फेलोशिप के लिए इलेक्ट्रिकल एवं कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर साइंस, टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, अर्बन प्लानिंग एवं इकॉनोमी क्षेत्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इस फेलोशिप में अभ्यर्थियों को हर महीने 15 हजार रुपये मिलेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। अभ्यर्थी https://jobs.niua.org/jobs/intern-research-assistant के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X