फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam Board Exams 2021 Decision on 10th and 12th exams by May 25  Government

असम बोर्ड परीक्षा 2021: जानिए, कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Tue, 18 May 2021 02:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 May 2021 02:28 PM IST
सार

असम शिक्षा बोर्ड 25 मई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नए कार्यक्रम पर फैसला करेगा। 

विज्ञापन
Assam Board Exams 2021 Decision on 10th and 12th exams by May 25  Government
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम शिक्षा बोर्ड 25 मई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नए कार्यक्रम पर फैसला करेगा। इस बात की घोषणा सूबे के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने की है। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला 25 मई तक लिया जाएगा। इससे पहले 4 मई को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को उल्लेखित केवल तीन विषयों में उपस्थित होने का विकल्प मिल सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो सकती है दसवीं की परीक्षा? यहां जानिए
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दिशा-निर्देशों के साथ परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी तो अभिभावकों एवं छात्रों के सहयोग से 15 दिनों के नोटिस पर परीक्षा का आयोजन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति में सुधार होते ही दसवीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्कूलों के लिए सभी पाठ्यपुस्तकों के डिजिटलीकरण की भी घोषणा की है। पुस्तकों के डिजिटलीकरण की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो 15 दिननों के नोटिस के भीतर 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़े-ंशिक्षा मंत्री निशंक: विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक आज, परीक्षाओं को लेकर हो सकता है


बता दें कि सूबे के शिक्षा विभाग ने अभी तक दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की घोषणा नहीं की है। जबकि, इस दौरान सीबीएसई एवं आईसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई दसवीं कक्षा का रिजल्ट 20 जून को जारी करने वाली है। जबकि पंजाब बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed