DElEd PET Result 2023: आज जारी होगा डीएलएड पीईटी परीक्षा का परिणाम, इस दिन से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
SCERT DElEd PET Result 2023: असम डीएलएड पीईटी परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जायेगा। परीक्षा 10 सितंबर को हुई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आज अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
विस्तार
Assam DElEd PET Result 2023: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, असम आज, यानी 20 सितंबर को डीएलएड प्री-एंट्री टेस्ट (PET) के परिणाम घोषित करने जा रहा है। उम्मीदवार असम डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - scertpet.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यह परीक्षा एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त असम के शिक्षक शिक्षा संस्थानों - डीआईईटी/सीटीई/नॉर्मल स्कूल/बीटीसी/प्राइवेट द्वारा प्रस्तावित दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है।
22 से शुरू होगी काउंसलिंग
रिजल्ट जारी हो जाने के बाद 22 से 28 सितंबर तक ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। प्रवेश के पहले दौर के लिए सीट आवंटन का परिणाम 3 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा और दस्तावेज सत्यापन के साथ 4 से 5 अक्तूबर तक आवंटित संस्थानों में फिजिकल एडमिशन किया जाएगा।
10 सितंबर को हुई थी परीक्षा
प्रवेश परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम आज घोषित होगा। एक बार परिणाम हो जाने के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें एससीईआरटी असम डीएलएड प्रवेश परिणाम 2023
- आधिकारिक वेबसाइट - scertpet.co.in पर जाएं।
- DElEd PET परिणाम चेक करने के लिए लिंक खोलें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- परिणाम चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए, अपने स्कोरकार्ड की एक कॉपी कहीं सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X