SBI Clerk 2023: एसबीआई क्लर्क प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री जारी, इस लिंक से डाउनलोड कर अभी शुरू करें तैयारी
SBI Clerk 2023 Pre-Exam Training: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा जनवरी में आयोजित होनी है। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशिक्षण सामग्री जारी की है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क 2023 के 8200 से अधिक पदों पर आवेदन के लिए पंजीकरण विंडो 10 दिसंबर को बंद की है। अब एसबीआई ने भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशिक्षण सामग्री जारी की है। पंजीकृत और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस में लिखा है, "एससी/एसटी/ओबीसी/ईएसएम/धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के जिन उम्मीदवारों ने प्रशिक्षण का विकल्प चुना है, उनके लिए प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री डाउलोड के लिए उपलब्ध है।"
SBI Clerk Exam Date 2023: जनवरी में होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा अस्थायी रूप से जनवरी 2024 के महीने में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 8283 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण सामग्री डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- खुलकर आए इस नए पेज पर "करंट ओपनिंग्स" के लिंक पर क्लिक करें।
- उपलब्ध नए पेज पर दिख रहे प्रेस जूनियर एसोसिएट्स लिंक पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क 2023 प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री के लिए लिंक स्क्रीन पर दिखेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
- विवरण जांचें और पृष्ठ डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X