फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SBI Clerk 2023 pre exam training materials available to download at sbi.co.in, exam in January

SBI Clerk 2023: एसबीआई क्लर्क प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री जारी, इस लिंक से डाउनलोड कर अभी शुरू करें तैयारी

Sun, 17 Dec 2023 12:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 12:23 PM IST
सार

SBI Clerk 2023 Pre-Exam Training: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा जनवरी में आयोजित होनी है। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशिक्षण सामग्री जारी की है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Clerk 2023 pre exam training materials available to download at sbi.co.in, exam in January
SBI Clerk pre exam training materials available - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क 2023 के 8200 से अधिक पदों पर आवेदन के लिए पंजीकरण विंडो 10 दिसंबर को बंद की है। अब एसबीआई ने भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशिक्षण सामग्री जारी की है। पंजीकृत और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस में लिखा है, "एससी/एसटी/ओबीसी/ईएसएम/धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के जिन उम्मीदवारों ने प्रशिक्षण का विकल्प चुना है, उनके लिए प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री डाउलोड के लिए उपलब्ध है।"

विज्ञापन

SBI Clerk Exam Date 2023: जनवरी में होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा अस्थायी रूप से जनवरी 2024 के महीने में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 8283 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण सामग्री डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • खुलकर आए इस नए पेज पर "करंट ओपनिंग्स" के लिंक पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध नए पेज पर दिख रहे प्रेस जूनियर एसोसिएट्स लिंक पर क्लिक करें।
  • एसबीआई क्लर्क 2023 प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री के लिए लिंक स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • प्री-परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
  • विवरण जांचें और पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed