फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central govt departments, Railway, SSC and other jobs update

खुशखबर : केंद्र सरकार के विभागों में जल्द भरे जाएंगे 6.83 लाख पद, लें पूरी जानकारी

Wed, 29 Jan 2020 09:34 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 Jan 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central govt departments, Railway, SSC and other jobs update

देश में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में खाली पड़े करीब 6.83 लाख पदों पर जल्द ही भर्तियां शुरू होने के आसार बन गए हैं। केंद्र ने सभी विभागों को खाली पड़े मौजूदा पदों को एक समयबद्ध तरीके से भरने का आदेश जारी किया है। कार्मिक मंत्रालय का यह आदेश पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी (निवेश व वृद्धि) की 23 दिसंबर, 2019 को आयोजित बैठक के बाद जारी किया गया है। 

विज्ञापन


इस बैठक में पीएम मोदी ने स्पष्ट तौर पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कार्मिक मंत्रालय ने खाली 6.83 लाख पदों को भरने के लिए दिए गए आदेश में सभी विभागों को हर महीने इसकी रिपोर्ट भी जमा करने के लिए कहा है। सभी विभागों को पहली रिपोर्ट 5 फरवरी तक कार्मिक मंत्रालय को सौंपनी होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी थी कि केंद्र सरकार के विभागों में करीब सात लाख पद खाली हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इस बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों के लिए ISRO का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020, करें आवेदन

इनमें से किस ग्रुप में कितने पद हैं। कितने पदों पर किस विभाग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया चलाई जा रही है? रेलवे और एसएसी द्वारा 2019-2020 में कितने पद भरे जा रहे हैं? केंद्रीय मंत्री ने इन सभी सवालों के जवाब भी दिए थे। 


जितेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC- Staff Selection Commission) ने 1,05,338 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां 2019-20 में की जा रही हैं।

  • इसके अलावा ग्रुप सी और लेवल-1 पदों के लिए पांच अधिसूचनाएं 2018-19 में जारी की गई हैं। इनके जरिए कुल 1,56,138 पदों को भरा जा रहा है।
  • एसएससी के अलावा विभिन्न ग्रेड्स में 19,522 विभागीय पदों को भरने के लिए परीक्षाएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। 
  • मंत्री ने बताया कि इस अनुसार, एसएससी, आरआरबी/रेलवे समेत अन्य विभागों द्वारा कुल 4,08,591 पदों पर भर्तियों की प्रक्रियाएं जारी हैं।
  • राज्यसभा में खाली पदों और भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो सकें, इसके लिए संस्थाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित कर रही हैं।
  • इसके अलावा एक जनवरी 2016 से सरकार ने गैर राजपत्रित पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर दी है।
  • लंबित सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी होने तक कई जगहों पर अस्थाई नियुक्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed