फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   sarkari naukri 2020 Government Job Government job in india Government jobs notification

ये हैं जॉब की पांच बड़ी खबरें जो आपको बताएंगी कहां-कहां हो रही हैं भर्तियां?

Thu, 13 Aug 2020 05:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Aug 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri 2020 Government Job Government job in india Government jobs notification
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय से लेकर अरुणाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) व बिहार लोक सेवा आयोग तक में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए अधिसूचना भी जारी की गई है। अमर उजाला जॉब पर इन नौकरियों की विस्तृत खबरें बनी हैं। दरअसल, कोरोना महामारी के इस वक्त में नौकरियों को लेकर सर्च की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में हम आपको जॉब की पांच बड़ी खबरों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप यह जान सकते हैं कि कहां-कहां नौकरियां निकली हैं।

विज्ञापन


#1- दिल्ली विश्वविद्यालय में विजिटिंग फैकल्टी/गेस्ट फैकल्टी की रिक्तियां
दिल्ली विश्वविद्यालय में विजिटिंग फैकल्टी व गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए कई रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 16 अगस्त तक हर हाल में इन पदों के लिए आवेदन करें। कुल 25 रिक्तियां निकाली गई हैं जिनके लिए 14 अगस्त से आवेदन शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन


इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

2.# अरुणाचल प्रदेश में स्टाफ नर्स की नौकरियां 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) अरुणाचल प्रदेश ने स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्टाफ नर्स की नौकरी खोज रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया सात अगस्त से ही शुरू हो चुकी है।

इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

3.# बिहार में प्राध्यापक भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार प्राध्यापक भर्ती 2020 का विज्ञापन जारी किया है। यह विज्ञापन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राध्यापक भर्ती के लिए जारी किया गया है। जिसके जरिए प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरा जाना है। इस विज्ञापन के जरिए इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और केमेस्ट्री के रिक्त पदों पर प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो रही है।

इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

4.# मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2020
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए अब एक और माैका सामने आया है। जिन लोगों ने अब भी आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए अप्लाई कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई थी, अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब  उम्मीदवार जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

5.# रेलवे की नौकरियां
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) में कोपा से लेकर फिटर व इलेक्ट्रिशियन तक विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। विभिन्न ट्रेडों के लिए निकली इन भर्तियों में सभी रिक्तियां अपरेंटिस पद के लिए हैं। ये सभी भर्तियां बिलासपुर संभाग के लिए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed