{"_id":"5baa1db3867a557fe1122378","slug":"sanskriti-university-celebrated-world-physiotherapy-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति यूनिवर्सिटी में मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
संस्कृति यूनिवर्सिटी में मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे
Advertorial
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट की ओर से 8 सितंबर 2018 को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे मनाया गया। इस साल यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, कुलपति डॉक्टर राणा सिंह, उपकुलपति प्रोफेसर अभय कुमार, ओएसडी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और रजिस्ट्रार डॉक्टर आदित्य शर्मा ने मिलकर की।
इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बेहद आकर्षक डांस पेश किया। प्रोग्राम का सबसे खास हिस्सा रहा संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्रों का व्याख्यान। छात्रा मीरा, दीपिका और सुमन ने फिजियोथेरेपी के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मानसिक समस्या से जूझ रहे लोगों की जिंदगी में फिजियोथेरेपी के महत्व पर नाटक का मंचन भी किया।
विज्ञापन
वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे पर यूनिवर्सिटी की ओर से लोगो में कॉम्प्टीशन, पोस्टर कॉम्प्टीशन के अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे पर लोगो कॉम्प्टीशन की सबसे खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में जिस लोगो को सर्वश्रेष्ठ चुना गया उसी को संस्कृति यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी का लोगो घोषित कर दिया गया। अगले एक साल तक डिपार्टमेंट का लोगो यही रखा जाएगा।
वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे पर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी ने रोगी मूल्यांकन प्रपत्र भी जारी किया। स्कूल ऑफ मेडिकल एंड साइंसेज के प्रमुख डॉक्टर नीरज कुमार ने वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे थीम के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया। Physiotherapy Course और Physiotherapy Career के महत्वपूर्णता के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर कुलाधिपति सुचिन गुप्ता ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मानवता के लिए अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और नैतिकता का परिचय देते हुए आगे बढ़ने का आग्रह किया। वहीं, कुलपति डॉक्टर राणा सिंह ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहें।
कार्यक्रम में उपकुलपति प्रोफेसर अभय कुमार ने भरोसा दिलाया कि डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी की ओपीडी में मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराया जाएगा। ओएसडी मीनाक्षी शर्मा ने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि मथुरा और आसपास के इलाकों में संस्थान की ओर से फ्री मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। डीन डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
-Advertorial

कमेंट
कमेंट X