Amar Ujala Samwad: संवाद के मंच पर होगा शिक्षा और कौशल का समन्वय; प्रो. अनिल समेत ये शिक्षाविद् करेंगे मंथन
Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: अमर उजाला संवाद में कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें से एक सत्र शिक्षा और कौशल पर आधारित होगा। इस सत्र के दौरान प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, आईएएस अधिकारी डॉ. हरिओम और डॉ. कृष्णमूर्ति शिक्षा और कौशल के समन्वय पर चर्चा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amar Ujala Samwad 2025: आज से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें से एक सत्र शिक्षा और कौशल पर आधारित होगा। इस सत्र के दौरान प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. हरिओम और स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णमूर्ति शिक्षा और कौशल के समन्वय पर चर्चा करेंगे।
युवाओं के लिए खास है "शिक्षा और कौशल का सम्मेलन" सत्र
सम्मेलन में शिक्षा और कौशल (स्किल) के बीच बेहतर तालमेल या समन्वय को लेकर विचार-विमर्श होगा। इस मंथन में प्रमुख रूप से अनिल सहस्रबुद्धे, डॉ. हरिओम और डॉ. कृष्णमूर्ति भाग लेंगे। इस प्रेरणादायक सत्र से युवा वर्ग को अपने भविष्य की दिशा तय करने में काफी मदद मिलेगी।
प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे के बारे में
प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद, बेंगलुरु की कार्यकारी समिति के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वे वर्तमान में राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम (NETF) और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) के अध्यक्ष हैं। इससे पहले सहस्रबुद्धे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व में वह कई शिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर सेवा दे चुके हैं। प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे ने 1980 में कर्नाटक विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. किया और प्रथम रैंक और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने 1982 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से मास्टर्स और 1989 में पीएचडी की।
डॉ. हरिओम के बारे में
डॉ. हरिओम 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग में प्रमुख सचिव के रूप अपनी सेवा दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक छोटे से गांव कटारी में जन्मे डॉ हरिओम ने प्राइमरी की पढ़ाई के बाद अपनी उच्च शिक्षा इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) में पूरी की। उन्होंने UPSC क्लियर किया और 1997 में IAS के लिए चुने गए। बचपन से ही उन्हें ग़ज़लों, गीतों, भजनों और कीर्तन का शौक रहा है। अपनी इस रुचि को उन्होंने आज भी कायम रखा है।
यह भी पढ़ें: 17 अप्रैल से दो दिन का सजेगा मंच, सीएम योगी, सुरेश रैना, इमरान हाशमी सहित ये होंगे मेहमान
डॉ. कृष्णमूर्ति के बारे में
डॉ. कृष्णमूर्ति वर्तमान में सुभारती यूनिवर्सिटी में कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ से स्नातकोत्तर किया, जहां उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें जनरल सर्जरी में 'गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया गया। वे छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल में उप चिकित्सा अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार के साथ सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने सर्जिकल कौशल, मानवीय स्पर्श, परिश्रम और रोगियों, छात्रों के प्रति समर्पण और सबसे कठिन परिस्थितियों को संभालने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें ट्रस्टियों की पारस्परिक निर्विवाद सहमति से एमटीवी ट्रस्ट के "ट्रस्टी सचिव" के रूप में भी नामित किया गया है।
हर वर्ष सजता है संवाद का मंच
दो दिवसीय अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिक्षा के अलावा, राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं होंगी। अमर उजाला संवाद का यह मंच हर साल सजता है, जिसे शहरवासियों का भरपूर प्यार मिलता है।
कमेंट
कमेंट X